200 रुपए के नोट का इंतजार अब खत्म हो गया है। 200 रुपए का नोट एक या दो दिन में आपके हाथ में होगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने 200 रुपए के नोट को लेकर जानकारी दी है। देश में पहली बार 200 रुपए का नोट जारी किया गया है। 200 रुपए का नोट बाकी अन्य नोटों के पैटर्न पर ही है बस इस नोट का रंग अलग है। 200 रुपए का नोट ब्राइट येलो रंग में है। आगे पढ़ें 200 रुपए के नोट की विशेषताएं।₹200 का नोट हुआ जारी, जानिए नए नोट की खूबियां

- कैसा होगा नोट का रंग

- क्या है खास
नोट के सामने के भाग में महात्मा गांधी का चित्र है। महात्मा गांधी का चित्र हल्के कत्थई रंग में आपको दिखेगा। इसके अलावा नोट पर 5 जगह अंको में 200 रुपए लिखा है साथ ही देवनागरी में 200 रुपए लिखा हुआ है। नोट के पिछले भाग में सांची के प्रसिद्ध स्तूप का चित्र है। इसके अलावा नोट पर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो भी बना हुआ है।


- नोट का रंग
अभी तक 200 रुपए के नोट को लेकर कई तरह के रंगों का नोट दिखाए जा रहे थे जिसमें नीले और हरे रंग का नोट था। वहीं अब आरबीआई ने नोट के बारे में जानकारी देकर हर सवाल का जवाब दे दिया है।

- मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू
यह सुनने में आ रहा है कि आरबीआई के मैसूर प्रेस में 200 रुपए के नोटों की छपाई शुरू भी हो चुकी है। सूत्रों की माने तों एक अरब रुपए मूल्य के 200 रुपए के नोट बाजार में आने की उम्मीद है।

- छोटे नोटों की कमी होगी पूरी
₹200 का नोट हुआ जारी, जानिए नए नोट की खूबियां
Reviewed by Unknown
on
August 25, 2017
Rating:
Reviewed by Unknown
on
August 25, 2017
Rating:
No comments: