
श्रीलंका और भारत के बीच दूसरा वनडे मैच कैंडी पालेकेले स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 236 रन बनाए। इंनिग ब्रेक में हुई बारिश के बाद भारत को 47 ओवरों में 231 रनों का टारगेट मिला। रोहित शर्मा और शिखर धवन ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों पहले विकेट के लिए 109 रनों की साझेदारी की। लेकिन इसके बाद अकीला धनंजया ने भारतीय पारी की कमर तोड़ दी। भारत ने महज 22 रन के अंदर 7 विकेट गवां दिए।
वनडे करियर का 32 अर्धशतक लगाने के बाद रोहित अकीला धनंजया की गेंद पर LBW हो गए। रोहित के आउट होते ही शिखर धवन भी आउट हो गए। इसके बाद अकीला धनंजया ने भारतीय पारी की कमर तोड़ दी। धनंजया ने जाधव, कोहली, राहुल, पांड्या और अक्षर पटेल को भी सस्ते में पवेलियन भेज दिया। इनिंग के 18वें ओवर में धनंजया ने केदार जाधव 1 रन, विराट कोहली 4 रन और केएल राहुल 4 रन पर आउट किया। फिलहाल क्रिज पर धौनी और भुवनेश्वर मौजूद है।
ऐसी थी श्रीलंकाई पारी
श्रीलंका की टीम शुरुआती लड़खड़ाहट के बाद फिर उभर नहीं सकी और 50 ओवर में 8 विकेट पर 236 रन ही बना सकी। भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दूसरे मैच में भी बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया और कप्तान विराट कोहली के टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने के फैसले को सही साबित कर दिया।
श्रीलंका ने अपने पांच विकेट 29वें ओवर में 121 रन तक गंवा दिये थे। लेकिन इसके बाद मिलिंडा सीरीवर्धने (58) और चामरा कापूगेदेरा (40) ने छठे विकेट के लिये 91 रन की साझेदारी कर अपनी टीम को कुछ हद तक उबारा। लेकिन बुमराह ने इन दोनों ही बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर श्रीलंका पर ब्रेक लगा दिया। बुमराह ने 45वें ओवर में सीरीवर्धने को और 47वें ओवर में कापूगेदेरा को आउट किया। इससे पहले बुमराह ने श्रीलंका के ओपनर निरोशन डिकवेला (31) को भी आउट किया था। बुमराह ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 43 रन देकर चार विकेट झटके। वहीं लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 43 रन पर दो विकेट लिए।
लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने दानुष्का गुणातिल्का (19) और कुशल मेंडिस (19) को आउट कर श्रीलंका के शीर्ष क्रम को झकझोरा था। लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज(20) और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने कप्तान उपुल तरंगा (9) को आउट किया। धोनी ने गुणातिल्का को चहल की गेंद पर स्टम्प कर एकदिवसीय क्रिकेट में श्रीलंका के पूर्व विकेटकीपर कुमार संगकारा के 99 स्टम्पिंग करने के विश्व रिकार्ड की भी बराबरी कर ली।
ये है प्लेइंग XI-
इंडिया: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, के.एल राहुल, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धौनी(विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, यजुवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, ।
श्रीलंका: उपुल थरंगा(कप्तान), एंजेलो मैथ्यूज, निरोशन डिकवेला(विकेटकीपर), धनुष्का गुणतिलका, कुशल मेंडिस, चमारा कपुगेदरा, मिलिंद सिरिवर्धना, अकीला धनंजया, लसिथ मलिंगा, दुष्मंता चामीरा, विश्वा फर्नांडो।
अन्य ख़बरों की जानकारी के लिए हमें फेसबुक पर ज्वाइन करें और ट्विटर पर फॉलो करें
LIVE INDvSL: अकीला धनंजया ने तोड़ी भारत की कमर, झटके 6 विकेट, अक्षर पटेल 6 रन बनाकर आउट
Reviewed by Unknown
on
August 24, 2017
Rating:
Reviewed by Unknown
on
August 24, 2017
Rating:
No comments: