अगर आपने अपना मोबाइल नंबर को आधार से नही जोडा, तो हो सकता है?

सभी मोबाइल टेलीकॉम कंपनीयो ने अपने कस्टमर्स को मैसेज भेजना शुरू किया है. इस मैसेज में कहा गया है, ‘सरकारी आदेश के मुताबिक आपको अपना मोबाइल नंबर को आधार कार्ड से लिंक करने अनिवार्य है. अपनी सर्विसों को जारी रखने के लिए नजदीकी रिटेलर्स पर जा सकते हैं’
आदेश के मुताबिक यह प्रक्रिया 6 फरवरी 2018 से पहले पूरी हो जानी चाहिए . यानी इसके बाद संभव है कि जिस मोबाइल यूजर ने आधार कार्ड देकर वेरिफिकेशन नहीं कराया उनकी सर्विस बंद की जा सकती हैं.
सरकार आधार को अब लगभग सभी सर्विस पर अनिवार्य कर रही है. कुछ महीने पहले टेलीकॉम कंपनियों से फोन नंबर से आधार लिंक करने को कहा गया था. इसके लिए चरणबद्ध तरीके से लिंक करने का आदेश दिया गया है. ऐसा लगता है अब टेलीकॉम कंपनियों ने मोबाइल नंबर से आधार को लिंक करने के प्रोसेस को तेज कर दिया है.
गौरतलब है कि रिटेल स्टोर पर पहले से ही मोबाइल से आधार लिंक करने का काम शुरू हो चुका है. कई स्टोर्स पर लोग भारी मात्रा में अपना आधार कार्ड लिंक कराने पहुंच रहे हैं. इनमें से कई लोगों के वेरिफिकेशन में दिक्कत होने की वजह से नंबर के साथ आधार लिंक नहीं हो पा रहा है. ऐसे में मोबाइल ऑपरेटर सर्विस कब बंद कर दें यह साफ नहीं है.
इस मैसेज यह साफ है कि अगर आपने आधार लिंक नहीं कराया तो आपका नंबर बंद भी हो सकता है. मैसेज का एक अंश में लिखा है, ‘visit to nearest retailer to ensure continued services. यानी अगर सर्विस चालू रखना चाहते हैं तो नजदीकी रिटेल स्टोर पर संपर्क करें. फिलहाल ऐसे मैसेज सभी को नहीं भेजे गए हैं, लेकिन कुछ लोगों को ये मैसेज भेजे जा रहे हैं.
सभी कस्टमर्स की वेरिफिकेशन फिर से होगी
सभी टेलीकॉम कंपनियों सभी मौजूदा कस्टमर्स की वेरिफिकेशन फिर से करेंगे. इनमें प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स शामिल होंगे. इनकी वेरिफिकेशन आधार कार्ड आधारित E-KYC प्रोसेसर से किया जाएगा.
मंत्रालय ने सभी कंपनियों से विज्ञापनों को जरिए कस्टमर्स को यह बताने के लिए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक उनका एक बार फिर से वेरिफिकेशन कराया जाएगा. इसके अलावा यह भी आदेश दिया गया है कि कंपनियां तमाम जानकारियां मैसेज और वेबसाइट के जरिए सभी कस्टमर्स तक पहुंचाएं.
SMS के जरिए होंगे सिम कार्ड्स के वेरिफिकेशन. टेलीकॉम कंपनी अपने कस्टमर्स को उनके नंबर पर वेरिफिकेशन कोड भेजेंगी. E-KYC प्रोसेस से पहले टेलीकॉम ऑपरेटर यह भेजे गए कोड के जरिए सुनिश्चित करेगी कि वो सिम कार्ड होल्डर उपलब्ध है या नहीं. इस प्रोसेस के बाद टेलीकॉम कंपनियां E-KYC प्रोसेस शुरू करेंगी.
अगर आपने अपना मोबाइल नंबर को आधार से नही जोडा, तो हो सकता है? अगर आपने अपना मोबाइल नंबर को आधार से नही जोडा, तो हो सकता है? Reviewed by Unknown on September 09, 2017 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.